मसल्स को स्ट्रेस फ्री और हेल्दी रखने के लिए शरीर में लचीलापन यानि फ्लैक्सेबिलिटी होना बेहद जरूरी है। कुछ आसनों के जरिए आप लचीलापन बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं शरीर में लचीलापन बढ़ाने वाले कुछ आसनों के बारे में।
धनुरासन
धनुरासन करने से पेट के आस-पास की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं साथ ही साथ शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है। इसे करने के लिए उल्टा लेट जाएं और पेट के उपरी हिस्से के साथ पैर को भी उपर उठाएं। अब दोनों हाथों से पैर को पकड़ें।
भुजंगासन
शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए आप भुजंगासन कर सकते हैं। इसे करने से कमर दर्द और जकड़न भी कम होती है। इसे करने के लिए उल्टा लेट जाएं और हाथों को छाती के नीचे लाएं। अब शरीर को उपर की ओर उठाएं।
नटराजासन
नटराजासन करने से पैरों के साथ-साथ शरीर के उपरी हिस्से की भी फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। नियमित रूप से कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे करने से शरीर को फ्लैक्सिबल बनाया जा सकता है।
कैट काउ पोज
कैट काउ पोज करने से पेट और कमर के आस-पास की मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसे करने से कमर दर्द के साथ-साथ शरीर में लचीलापन भी बढ़ाया जा सकता है।
उत्तानासन
शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए आप उत्तानासन कर सकते हैं। इसे करने से शरीर काफी लचीला बनता है। रोजाना 5 से 10 मिनट तक इस पोजिशन में रहने से कमर के आस-पास का दर्द कम होता है और शरीर ज्यादा लचीली बनती है।
इन सभी आसनों को कर आप शरीर को लचीला बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com