योगासन जो ओवरी के दर्द में देंगे राहत

By Lakshita Negi
10 Feb 2025, 17:30 IST

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या ओवरी से जुड़ी किसी समस्या की वजह से दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए दवाइयों के बजाय, योग एक नेचुरल और असरदार उपाय है जो दर्द को कम कर सकता है। सही योगासन से इस परेशानी से आराम मिल सकता है। आइए जानें कुछ असरदार योगासन।

बालासन के फायदे

बालासन करने से पेट और पीठ की मसल्स रिलैक्स होती हैं। इस आसन को करने से ओवरी के दर्द को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही यह मेंटल स्ट्रेस कम करने में भी मदद करता है।

रिक्लाइंड बाउंड एंगल पोज को फायदे

यह योगासन पेट के निचले हिस्से को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इससे ओवरी और गर्भाशय की नसें रिलैक्स होती है। इस योगासन को करने से हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद मिलती है।

धनुरासन के फायदे

धनुरासन करने से पेट के अंदर के पार्ट्स की मसाज होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इस आसन को करने से पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स में आराम मिलता है।

अर्धमत्स्येन्द्रासन के फायदे

इस आसन से पेल्विक एरिया में असर पड़ता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ाता है और ओवरी अच्छे से काम करती है। इस आसन को करने से डाइजेशन भी अच्छा होता है।

सेतुबंधासन के फायदे

ब्रिज पोज को करने से पेट के निचले हिस्से को सपोर्ट मिलता है। इससे ओवरी में दर्द की परेशानी भी कम होती है। ब्रिज पोज से शरीर का हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

नौकासन के फायदे

नौकासन करने से पेट की मसल्स स्ट्रांग होती है। इस आसन से डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है और यह ओवरी में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

प्राणायाम करने के फायदे

रोजाना अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और पीरियड पेन में आराम मिलता है।

ओवरी के दर्द में आराम के लिए इन योगासन को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं और सही डाइट लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com