पेट दर्द व ऐंठन से छुटकारा दिलाएंगे ये योगासन

By Shilpy Arya
16 Sep 2022, 11:34 IST

अक्सर आप पेट दर्द की समस्या होने पर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं या फिर दवाईयां लेते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही आप कुछ योगासन भी कर सकते हैं। इनकी मदद से आपको पेट दर्द व ऐंठन से छुटकारा मिलेगा। जानें विस्तार से-

पवनमुक्तासन - स्टेप - 1

पहले पीठ के बल लेटें।

अपने हाथ-पैरों को सीधा करें।

अब अपने घुटने मोड़ें।

स्टेप - 2

घुटनों को छाती के पास लाएं।

अब दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ लें।

कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

भुजंगासन - स्टेप-1

मैट बिछाकर पेट के बल लेटें।

इसके बाद अपने हाथों को कंधों के पास लाएं।

अब हाथों के सहारे शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं।

स्टेप-2

चेहरा ऊपर की तरफ रखें।

दोनों पैर सीधे और आपस में सटे हुए होंगे।

कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

सर्वांगासन - स्टेप-1

मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।

अब दोनों हाथों से कमर को पकड़ें।

आपकी कोहनियां जमीन पर होनी चाहिए।

स्टेप-2

पैरों को आराम से ऊपर ले जाएं।

आपके पैर आपस में सटे होने चाहिए।

ठुड्डी से छाती को छुएं।

स्टेप-3

कुछ देर के लिए ऐसे ही रहें।

फिर सामान्य हो जाएं।

आप दीवार के सहारे इसे कर सकते हैं।

इन आसान योगासन का रोजाना अभ्यास करने से पेट दर्द व ऐंठन से छुटकारा मिलेगा। फिटनेस से जुड़ी तमाम अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com