योग करने से आप फिट और निरोग रहते हैं। सारे दिन ऊर्जा से भरे रहने के लिए आपको रोजाना सुबह कुछ योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। इस स्टोरी में जानें ऐसे ही योगासनों के बारे में जिनसे आप अपने दिन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं-
बालासन - स्टेप-1

सबसे पहले मैट बिछाएं।

फिर घुटनों के बल बैठें।

अब दोनों हाथों को ऊपर उठाएं।

फिर हाथों के साथ पीठ को भी झुकाएं।

स्टेप-2

आपके हाथ जमीन पर रहेंगे।

माथे से फर्श को छुएं।

छाती से जांघें सटाएं।

कुछ देर ऐसे ही रहें।

धनुरासन

मैट बिछाकर पेट के बल लेटें।

अब घुटनों को मोड़ें।

फिर पैरों को हिप्स के ऊपर लाएं।

इसके बाद कोहनियां मोड़ें।

अब दोनों हाथों से पैरों को पकड़ें।

अब आप हाथों और पैरों और ऊपर उठाएं।

त्रिकोणासन

पैरों के बीच बराबर दूरी रखकर सीधे खड़े हों।

अपने उल्टे हाथ को बिल्कुल सीधा ऊपर उठाएं।

सीधे हाथ से जमीन को टच करें।

आपके दोनों हाथ सीधी रेखा की मुद्रा में होंगे।

गरुड़ासन - स्टेप - 1
ताड़ासन में आएं और बाएं पैर को दाएं पैर के ऊपर रखें। बाएं पैर की उंगलियां जमीन पर रखें।
स्टेप - 2
बाएं पैर को घुमाएं और दाएं पैर के पीछे रखें। इसके बाद अपनी बांहों को आगे उठाएं। इसके बाद अपनी बाईं बांह के ऊपर दाहिनी बांह को रखें।
स्टेप - 3
अब आप अपनी कोहनियों को 90 डिग्री पर लाएं। कोहनियों को मोड़ने के बाद अपने दाएं हाथ को बाएं हाथ के सामने लेकर आएं।
स्टेप - 4
दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़ें। इसी अवस्था में कुछ देर रहें। फिर दूसरी तरफ से भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
इन योगासनों का अभ्यास आप रोजाना सुबह कर सकते हैं। इन्हें रोजाना करने से आप सेहतमंद रहेंगे। फिटनेस से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com