आजकल लोग फोन और लैपटॉप पर ज्यादा वक्त बिताते हैं, जिससे आंखों में जलन, दर्द और थकावट जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। इसलिए, हमें आंखों के लिए खास योग और प्राणायाम करना चाहिए।
पामिंग
पामिंग एक आसान और असरदार तरीका है, जिससे आंखों को आराम मिलता है। बस हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकावट जल्दी दूर होती है।
पलक झपकाना
पलक झपकाना एक छोटी मगर जरूरी आदत है, जिससे आंखों की नमी बनी रहती है। इसके लिए दिन में कई बार जल्दी-जल्दी पलकें झपकाने से जलन और खुजली कम हो सकती हैं।
आंखों को गोल घुमाना
आंखों को गोल घुमाने से उनकी मांसपेशियों को अच्छा आराम मिलता है और रेटिना-कॉर्निया को मजबूती मिलती है। इसे सुबह या कंप्यूटर ब्रेक के दौरान जरूर करना चाहिए।
आंखों को ऊपर-नीचे आंखें घुमाना
ऊपर-नीचे आंखें घुमाना भी आंखों को थकावट से बचाने के लिए बढ़िया उपाय है, ये आंखों को सक्रिय रखने और दर्द से राहत देने में मदद करता है, इसे खड़े होकर आराम से करें।
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम करने से ना सिर्फ आंखों को आराम मिलता है, बल्कि दिमाग भी शांत होता है। ये सिरदर्द और तनाव कम करने में असरदार है। खासकर, जब आंखों में भारीपन महसूस हो।
आंखों की देखभाल है जरूरी
आंखों की देखभाल के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी स्क्रीन टाइम को कम करें। हर 20 मिनट बाद कुछ पल आंखों को आराम दें। ये आदत आपकी नजर को लंबे समय तक बचाए रखेगी।
हल्के योगासन करें
सुबह उठते ही आंखों में जलन और दर्द से बचने के लिए हल्के योगासन और आंखों की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे दिनभर आंखें तरोताजा रहेंगी।
पर्याप्त नींद लें
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए योग के साथ-साथ पर्याप्त नींद, पानी पीना और हरी सब्जियों का सेवन भी जरूरी है, तभी योग का पूरा असर दिखेगा।
अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com