स्वस्थ तन और मन के लिए करें 3 योग

By Ambika Kimothi
17 May 2022, 11:17 IST

स्वस्थ शरीर और मन के लिए आप मलाइका अरोड़ा के बताए इन 3 योगासनों को कर सकते हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इन आसन को शेयर किया है, जिससे आप इस गर्मी में अपनी बॉडी और माइंड को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

बालासन

बालासन को करने से आपके मस्तिष्क की मसल्स को आराम मिलता है, जिससे आपका दिमाग शांत रहता है। साथ ही इसे करने से आपके शरीर की थकान कम होती है, जिससे आपको बेहतर नींद आती है।

बालासन करने का तरीका-

इस आसन के लिए आप मैट बिछाएं।

फिर इस मैट पर आप घुटने मोड़कर बैठ जाएं।

अब दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर, नीचे लाएं।

अपनी छाती को जांघों से टच करें।

स्टेप-2

अपने माथे को जमीन पर लगाएं।

आपके दोनों हाथ जमीन पर रहेंगे।

जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।

इसे करते समय आपकी रीढ़ सीधी रहेगी।

वीरभद्रासन

इस आसन को करने से आपका बॉडी पोश्चर ठीक होता है। साथ ही इससे आपकी रीढ़ सीधी रहती है। आपका बॉडी सर्कुलेशन ठीक होता है।

वीरभद्रासन करने का तरीका-

इस आसन के लिए आप सीधे खड़े रहें।

फिर अपने दाएं पैर को दाईं तरफ खोलें।

अब अपने इस घुटने को मोड़ें।

इसके बाद अपनी दोनों बाजुओं को खोलें।

आपके दोनों हाथ सीधे रहेंगे।

स्टेप-2

आपका पूरा शरीर सीधा रहेगा।

जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।

कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

फिर सामान्य हो जाएं।

सेतुबंध आसन

इस आसन को नियमित रूप से करने पर आपकी बाजुएं मजबूत बनती हैं। साथ ही कोर की मसल्स मजबूत बनती हैं, जिससे आपका बेली फैट कम होता है और आपकी पाचन क्रिया मजबूत बनती है।

सेतुबंध आसन करने का तरीका-

आप मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।

अब आप अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें।

फिर इनको अपने हिप्स के पास लाएं।

स्टेप-2

अब दोनों हाथों से पैरों को टच करें।

फिर अपने शरीर को ऊपर उठाएं।

जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।

स्टेप-3

आपके कंधे जमीन पर ही रहेंगे।

कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

फिर सामान्य हो जाएं।

इन 3 आसन को नियमित रूप से सुबह के समय करें और किसी ट्रेनर की देखरेख में करें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। फिटनेस से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com