एक्सरसाइज से नहीं, इस 1 योगासन से शरीर होगा सुडौल

By Vikas Rana
28 Nov 2023, 17:59 IST

शरीर को फिट रखने के लिए लोग घंटों जिम में मेहनत करते है। लेकिन फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में आप ज्यादा मेहनत न करके शरीर को मजबूत बनाना चाहते है, तो इन योगासनों को करें। विस्तार से जानिए लेख में-

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट और योगा ट्रेनर मगल लाल शर्मा के अनुसार, "अगर आप सुबह उठकर सूर्य नमस्कार, उत्तानपादासन जैसे आसन कर लेते हैं, तो आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। इनका नियमित अभ्यास मांसपेशियों को मजबूत करता है।

सूर्य नमस्कार

शरीर को सुडौल रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे फायदेमंद है। बता दें, सूर्य नमस्कार 12 अलग-अलग योगासनों को मिलाकर बना है। ऐसे में रोजाना इसे करने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को लाभ होता है।

उत्तानपादासन

उत्तानपादासन करने से शरीर मजबूत होता है। साथ ही, इसका नियमित अभ्यास करने से पेट की चर्बी भी दूर होती है।

उत्तानपादासन करने की विधि

जमीन पर लेट कर दोनों पैरों के बीच में थोड़ी दूरी रखें। अब सांस को भीतर लेते हुए पैर को 30 डिग्री पर उठाए कुछ सेकंड तक रुकने के बाद सांस को छोड़ते हुए पैर को नीचे लें आएं। ऐसा 5 बार करें।

कपालभाति करें

शरीर को मजबूत करने के लिए कपालभाति करें। कपालभाति करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही, ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है।

कपालभाति करने की विधि

योगा मैट पर रीढ़ की हड्डी सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद गहरी सांस अंदर लेते हुए झटके से बाहर छोड़े। ऐसा 10 से 15 बार करें।

इन योगासनों को करने से शरीर सुडौल होगा। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com