नशे की लत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन योग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है, जो नशे की लत से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
शवासन
शवासन ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। यह मानसिक थकान को कम करके शारीरिक आराम प्रदान करता है।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है। शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है और ऊर्जा स्तर को सुधारता है। यह नशे की आदतों को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है।
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम तनाव को कम करता है और मन की शांति बढ़ाता है। इसकी मदद से नशे की लत से मुक्ति पाने में आसानी होती है। साथ ही, नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
योगासन और प्राणायाम के फायदे
योगासन और प्राणायाम न केवल नशे की लत को दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
मानसिक स्थिरता बढ़ना
नियमित योग अभ्यास से आत्म-नियंत्रण और मानसिक स्थिरता बढ़ती है। इससे नशे की क्रेविंग्स कम होती हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलती है।
रिसर्च के अनुसार
पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ने अपनी स्टडी में पाया कि योग की मदद से लोग नशे की आदत छोड़ने में ज्यादा सफल रहे।
नशे की लत से छुटकारा
योग का प्रभाव सिर्फ नशे से मुक्ति तक सीमित नहीं है। यह जीवन को संतुलित, शांत और ऊर्जावान बनाकर शरीर और मन के बीच समरसता स्थापित करता है।
अगर आप नशे की लत को छोड़ने का प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com