मेंढक आसन से शरीर की कौन सी समस्याएं दूर होती हैं?

By Himadri Singh Hada
23 Apr 2025, 13:30 IST

मंडुकासन (मेंढक आसन ) करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और अपच की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है, जिससे खाना अच्छे से हजम होता है।

मंडुकासन करने के फायदे

यह आसन अग्न्याशय को एक्टिव करता है जिससे शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है और डायबिटीज़ के मरीजों को काफी फायदा मिलता है, खासकर टाइप-2 डायबिटीज़ में असरदार माना जाता है।

पेट की चर्बी कम होना

रोजाना मंडुकासन करने से पेट की चर्बी कम होने लगती है, जिससे मोटापा कंट्रोल में आता है। इससे शरीर हल्का महसूस होता है। साथ ही, पेट अंदर जाने लगता है।

भूख बढ़ना

अगर किसी को भूख कम लगती है या ठीक से भूख नहीं लगती, तो मंडुकासन करने से भूख बढ़ती है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व समय पर मिलने लगते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना

इस आसन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक से पहुंचते हैं और शरीर एक्टिव रहता है।

मांसपेशियां मजबूत होना

मंडुकासन से घुटनों और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है और जोड़ों में दर्द की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

तनाव कम होना

अगर किसी को स्ट्रेस, टेंशन या चिंता की समस्या है तो मंडुकासन करने से मन शांत होता है और दिमाग फ्रेश महसूस करता है, जिससे नींद भी अच्छी आती है।

रीढ़ की हड्डी मजबूत होना

मंडुकासन से रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद मिलती है, जिससे कमर दर्द, स्लिप डिस्क और झुकाव जैसी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगती हैं।

शरीर डिटॉक्स होना

यह आसन शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, यानी शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा पर भी इसका अच्छा असर दिखाई देने लगता है।

मंडुकासन करने से पूरे शरीर में एनर्जी बनी रहती है, जिससे काम करने में मन भी लगता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com