योग करने से आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलती है। लेकिन डेस्क जॉब वाले लोगों को बिजी होने के कारण योग करने का समय नहीं मिलता है। लेख में जानें डेस्क जॉब वाले लोगों को कितनी देर योग करना चाहिए-
डेस्क जॉब वाले लोग कितनी देर योग करें?
योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार आपको 20 से 30 मिनट के योग करना चाहिए। आप धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाकर 45 मिनट से 1 घंटा कर सकते हैं।
डेस्क जॉब वाले लोग कौन से योग करें?
डेस्क जॉब वाले लोग धनुरासन, बालासन, वज्रासन, वीरभद्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन जैसे आसान योग कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।
योग करने का सही समय-
वैसे तो योग सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच करना चाहिए। लेकिन आप सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच भी योगाभ्यास कर सकते हैं।
वेट लॉस करे
डेस्क जॉब वालों में मौटापे की समस्या अक्सर देखी जाती है। इसे दूर करने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें। यह वेट लॉस में मदद करता है।
फ्लेक्सिबल बॉडी
शरीर को लचीला बनाने के लिए योग करना फायदेमंद हो सकता है। रोज 30 मिनट योग करें।
लेख में आपने जाना डेस्क जॉब वाले लोग कितनी देर योग करें। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com