बीजी लाइफ और स्ट्रेस से नींद की कमी और बेचैनी होना आम हो गया है। लेकिन एक ईजी सांस लेने की तकनीक से आप अपने मन और शरीर को तुरंत शांत कर सकते हैं। 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक के बारे में आज हम आपको हमारे इस लेख में बताएंगे और इसे रोजाना करने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे। जिसकी जानकारी हमें योगा एक्सपर्ट साईं श्रीवास्तव जी से मिली।
4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक
4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक मन और शरीर को तुरंत शांत कर सकती है। यह एक प्राचीन यौगिक प्राणायाम पर आधारित है। इस तकनीक में 4 सेकंड तक नाक से सांस लेकर, 7 सेकंड तक रोकते हैं और फिर 8 सेकंड तक मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ते हैं।
तनाव और चिंता कम करने की तकनीक
4-7-8 तकनीक से नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और मेंटल पीस मिलती है। इसे किसी स्ट्रेस वाली सिचुएशन में करने से तुरंत आराम मिलता है।
अच्छी और गहरी नींद का उपाय
4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करने से दिमाग शांत होता है और गहरी और अच्छी नींद आती है। इससे नींद पूरी अच्छे से होती है और आप फ्रेश रहते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की तकनीक
इस ब्रीदिंग तकनीक का इस्तेमाल करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इससे हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स का खतरा कम हो सकता है।
लंग्स को हेल्दी रखने में फायदेमंद
4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक से लंग्स की कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। लंबी सांसे लेने और छोड़ने से शरीर में अच्छे से ऑक्सीजन जाती है, जिससे लंग्स और पूरा शरीर हेल्दी रहता है।
ध्यान बढ़ाने की तकनीक
जो लोग ध्यान करते हैं उनके लिए 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक बहुत फायदेमंद है। यह मन को भटकने से रोकती है और मेंटल कैपेबिलिटी को बढ़ाती है, जिससे काम अच्छे से होता है।
4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक करने का तरीका
इस तकनीक को करने के लिए किसी शांत जगह पर बैठें और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। 4 सेकेंड के लिए स्लो ब्रीदिंग करें और 7 सेकंड तक रोकें। इसके बाद मुंह से धीरे-धीरे 8 सेकेंड के तक सांस बाहर छोड़ें और 4 बार दैहराएं।
ब्रीदिंग तकनीक कितनी बार करें
सुबह उठकर 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक को करने से और रात को सोने से पहले करने से इसका ज्यादा फायदा मिलता है। नियमित इसको करने से कुछ हफ्तों में पॉजिटिव बदलाव होने लगेंगे।
4-7-8 ब्रीदिंग टेक्नीक एक आसान और असरदार तरीका है, जिससे स्ट्रेस को कम करने और अच्छी नींद पाने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com