सूर्य नमस्कार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है।
एक्सपर्ट की राय
इस लेख में न्यूट्रीशनिस्ट और योग प्रशिक्षक जूही कपूर से जानते हैं कि रोज सूर्य नमस्कार करने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
पाचन तंत्र होगा मजबूत
रोजाना सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
चेहरे की झुर्रियां होंगी कम
सूर्य नमस्कार से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो त्वचा को निखारता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
पेट की चर्बी होगी कम
सूर्य नमस्कार से शरीर की मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन आता है। यह पेट के आंतरिक अंगों को मजबूत करता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।
महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार के फायदे
महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार लाभकारी होता है। यह हार्मोन को संतुलित करता है और पीरियड्स के दर्द को कम करता है। इससे अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर होती है।
मानसिक शांति
सूर्य नमस्कार मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
मेटाबॉलिज्म बेहतर होना
इस अभ्यास से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और शरीर में अतिरिक्त फैट कम होता है।
रीढ़ की हड्डी होगी मजबूत
सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाता है, जिससे शरीर की गतिशीलता बढ़ती है।
सूर्य नमस्कार के अभ्यास की शुरुआत किसी योग प्रशिक्षक की निगरानी में करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com