Pregnancy में जरूर पीनी चाहिए ये 6 ड्रिंक्स

By Deepak Kumar
16 Jul 2025, 13:30 IST

गर्भावस्था में लिक्विड डाइट शरीर को हाइड्रेट रखने, थकान दूर करने और बच्चे के विकास में मदद करती है। खाली पेट या दिनभर में समय-समय पर हेल्दी ड्रिंक्स लेने से मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है। तो चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्या पीना चाहिए।

दूध

गर्भवती महिलाओं के लिए दूध कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। लैक्टोज इनटॉलेरेंस हो तो सोया मिल्क एक अच्छा विकल्प है।

नारियल पानी

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह कब्ज, डिहाइड्रेशन और थकान को दूर करता है। प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना बच्चे के विकास में मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है।

फलों का मॉकटेल

फलों से बना मॉकटेल हेल्दी और टेस्टी होता है। इसे घर पर ताजे फलों के रस से तैयार करें। इसमें कोई आर्टिफिशियल शुगर या अल्कोहल न मिलाएं। यह विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है।

स्मूदी

केला, स्ट्रॉबेरी, सेब या कीवी से बनी स्मूदी प्रेग्नेंसी के लिए बेहतरीन नाश्ता है। यह शरीर को एनर्जी देती है और भूख भी शांत करती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्मूदी लंबे समय तक पेट भरा रखती है।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीना बहुत लाभदायक है। यह शरीर को ठंडक देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। प्रेग्नेंसी में छाछ पाचन को बेहतर करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और मतली, उल्टी जैसी समस्याओं में राहत देता है। गर्मियों में यह मूड को फ्रेश करता है और शरीर को ठंडक भी देता है। इसे दिन में 1-2 बार पीना लाभकारी है।

पर्याप्त पानी पीना न भूलें

सिर्फ जूस या चाय नहीं, प्रेगनेंसी में दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और हर सेल तक पोषण पहुंचाता है।

गर्भावस्था में सही लिक्विड डाइट लेने से ना सिर्फ मां स्वस्थ रहती है, बल्कि शिशु का विकास भी बेहतर होता है। हालांकि, बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com