मोरिंगा की चाय पीने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
16 Jul 2025, 10:00 IST

मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बनी चाय आयुर्वेद में एक चमत्कारी पेय मानी जाती है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से शरीर मजबूत और बीमारियों से सुरक्षित रहता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

दिल को रखे स्वस्थ

सहजन की चाय में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और हृदय को मजबूत बनाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हार्ट अटैक और अन्य दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक नेचुरल इलाज है। सहजन की चाय ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी सुधारती है।

शरीर को करे डिटॉक्स

सहजन की चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह लिवर और किडनी फंक्शन को सुधारती है और शरीर को अंदर से साफ करती है।

वजन घटाने में सहायक

सहजन की चाय में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण शरीर में जमा फैट को कम करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और भूख को नियंत्रित रखती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

इस चाय में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार है।

बढ़ाए इम्यूनिटी

मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

सहजन की चाय बनाने का तरीका

ताजी सहजन की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें। एक कप पानी में एक चम्मच पाउडर उबालें। छानकर गर्मागर्म पीएं। चाहें तो पत्तियों को सीधे उबालकर भी चाय बना सकते हैं।

मोरिंगा की चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसे अपने रूटीन डाइट में शामिल करने से पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com