पेट साफ न होने पर क्या करें?

By Shilpy Arya
16 Jul 2025, 15:30 IST

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण पेट साफ न होना एक आम समस्या है। लेख में जानें पेट साफ न होने पर क्या करना चाहिए-

एक्टिव रहें

पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको एक्टिव लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। इनएक्टिव रहना भी पेट से जुड़ी कई दिक्कतों का एर प्रमुख कारण है।

हरी सब्जियां

अधिकतर लोगों को हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन, इनका सेवन करना पेट को लाभ पहुंचाता है। तरोई, पत्ता गोभी, ब्रोकली, पालक और केल आदि खाएं।

केला

केला खाने से आपको कब्ज से आराम मिलती है और पेट साफ होता है। इसे आप इसबगोल की भूसी या दूध के साथ ले सकते हैं।

पपीता

सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स पेट साफ रखने में सहायक होते हैं।

वज्रासन करें

वज्रासन योग करने से पाचन तंत्र को लाभ मिलता है। इससे खाना ठीक से पचता है और पेट भी बेहतर ढंग से साफ होता है।

ओटमील

पेट साफ करने के लिए ओटमील खाएं। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वसाथ रहता है।

पेट साफ करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com