Stomach Infection होने पर खाएं ये चीजें

By Deepak Kumar
16 Jul 2025, 12:00 IST

पेट में इंफेक्शन होने पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे समय में सही खानपान बहुत जरूरी होता है ताकि शरीर को राहत मिले और जल्दी ठीक हो सके। तो आइए सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से जानते हैं कि पेट के संक्रमण में क्या खाना चाहिए।

दही और छाछ का सेवन करें

पेट में इंफेक्शन होने पर दही और छाछ बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो दस्त और उल्टी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह पाचन तंत्र को शांत करता है और तेजी से रिकवरी में मदद करता है।

सूप पिएं

पेट की परेशानी में हल्का और गर्म सूप फायदेमंद होता है। आप इसमें सौंफ, अदरक, पुदीना आदि मिलाकर इसे और असरदार बना सकते हैं। ये पेट की जलन और ऐंठन में राहत देते हैं।

हल्की प्रोटीन डाइट लें

इंफेक्शन के दौरान प्रोटीन जरूरी है, लेकिन ऐसी चीजें लें जो हल्की हों और जल्दी पचें। दाल का पानी, हलकी खिचड़ी या उबली मूंग दाल से शरीर को ताकत मिलती है और पेट पर जोर नहीं पड़ता।

पचने वाले फल खाएं

केला, अंगूर और संतरा जैसे फल आसानी से पचते हैं और शरीर को एनर्जी भी देते हैं। इन फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स पेट की सूजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

इन चीजों से रखें दूरी

फाइबर वाली सब्जियां, तली-भुनी चीजें, कोल्ड ड्रिंक, चाय-कॉफी और प्रोसेस्ड फूड से बचें। ये पेट में गैस, जलन और इंफेक्शन को और बढ़ा सकते हैं।

हाइजीन का रखें ध्यान

संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदे हाथों से खाना न खाएं, साफ पानी पिएं और बाहर के खाने से परहेज करें।

पेट के इंफेक्शन में हल्का और कम भोजन लें, लेकिन पर्याप्त पानी जरूर पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। सही खानपान से इंफेक्शन जल्दी ठीक हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com