Vitamin-D की कमी शरीर में क्यों होती है?

By Deepak Kumar
16 Jul 2025, 18:00 IST

विटामिन D हड्डियों, दांतों और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे हड्डियों में कमजोरी, थकान और बार-बार बीमार पड़ना। लेकिन क्या आपको पता है विटामिन D की कमी क्यों होती है?

डॉक्टर से जानें

आइए डॉक्टर विनय सांगवान से जानते है कि शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है और इसे पूरा करने के लिए क्या-क्या चीजें खाना चाहिए।

धूप से दूरी

शरीर विटामिन D का उत्पादन सूर्य की किरणों से करता है। ज्यादा समय घर के अंदर बिताने और धूप से दूरी रखने पर इसकी कमी हो सकती है।

जंक फूड्स से खतरा बढ़ता है

बाहर का तला-भुना खाना, चाइनीज और फास्ट फूड विटामिन D की कमी को बढ़ावा देते हैं। ऐसी डाइट में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते।

नाइट शिफ्ट और विटामिन D

रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोग दिन की धूप से वंचित रहते हैं, जिससे शरीर में विटामिन D की कमी का खतरा बढ़ जाता है।

गर्भवती महिलाओं में जोखिम

गर्भावस्था में विटामिन D की कमी मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है।

विटामिन D और हड्डियां

यह विटामिन कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है।

विटामिन D के सोर्स

विटामिन D मछली, अंडे, दूध, दही, मीट और संतरे जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। नियमित सेवन से इसकी कमी को रोका जा सकता है।

अगर आपको हड्डियों में दर्द, थकावट, बाल झड़ना या बार-बार बीमार पड़ना लगे तो विटामिन D की जांच जरूर करवाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com