रोजाना सुबह खाली पेट मलासन में बैठकर गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
मलासन के फायदे
मलासन मुद्रा में बैठकर पानी पीने से आंतों पर सकारात्मक दबाव बनता है। इससे मल त्याग आसान हो जाता है और पेट पूरी तरह साफ हो जाता है, जो पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।
विषाक्त पदार्थ बाहर निकलना
इस अभ्यास से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे किडनी बेहतर तरीके से काम करती है। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां होंगी मजबूत
मलासन में बैठकर पानी पीने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो मूत्राशय और आंत कंट्रोल में मदद करती हैं।खासकर, महिलाओं के लिए यह अभ्यास लाभकारी माना जाता है।
घुटनों की हड्डियां मजबूत होना
रोजाना इस योग मुद्रा के साथ पानी पीने से जोड़ों की लचक बढ़ती है। घुटनों की हड्डियां मजबूत होती हैं, जिससे जोड़ों के दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।
ब्लोटिंग और अपच से राहत
इस मुद्रा में बैठकर पानी पीने से पेट पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
मेटाबॉलिज्म बेहतर होना
मलासन में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना
यह अभ्यास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के कई अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं।
लिवर और पेट के लिए फायदेमंद
रोजाना सुबह इस मुद्रा में पानी पीने से आंतरिक अंगों की मालिश होती है, जिससे लिवर और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
मलासन करने से मानसिक शांति और ताजगी भी महसूस होती है, जिससे दिनभर काम करने की क्षमता बढ़ती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com