रोज कपालभाति करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं और मानसिक थकावट दूर होती है।
फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार
कपालभाति प्राणायाम के दौरान तेज और गहरी श्वास-प्रश्वास लेने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है और श्वसन तंत्र मजबूत होता है।
एकाग्रता बढ़ना
यह प्राणायाम मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है।
चेहरे का निखार बढ़ना
इससे ब्लड का संचार बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है और त्वचा में ग्लो बढ़ता है। कपालभाति से रक्त शुद्ध होता है।
मस्तिष्क की गतिविधियां तेज होना
कपालभाति करने से मस्तिष्क की गतिविधियां तेज होती हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है।
मानसिक शांति
कपालभाति प्राणायाम तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
पाचन में सुधार
रोज कपालभाति करने से शरीर के भीतर जमे हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है।
स्मरण शक्ति में सुधार
यह प्राणायाम मस्तिष्क की स्मरण शक्ति में सुधार करने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति की याददाश्त मजबूत होती है।
आत्मविश्वास बढ़ना
कपालभाति से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से मनोबल बढ़ता है।
बीमारियों से बचाव
इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखता है।
कपालभाति के दौरान पेट की मांसपेशियों का व्यायाम होता है, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com