पेट में कीड़े किन पोषक तत्वों की कमी से होते हैं?

By Deepak Kumar
16 Jul 2025, 14:30 IST

गंदे हाथों से खाना खाने, दूषित पानी पीने या साफ-सफाई की कमी के कारण पेट में कीड़े हो सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी ये समस्या हो सकती है? आइए दिल्ली की एम्स हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं इसके बारे में।

पोषक तत्वों की कमी

पेट में कीड़े पाचन तंत्र से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं होने देते। इससे शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाते और कमजोरी महसूस होती है।

आयरन की कमी का कारण

डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, पेट के कीड़े आयरन को अवशोषित नहीं होने देते। इससे शरीर में खून की कमी, चक्कर और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन B12 की कमी

पेट में कीड़े विटामिन B12 की कमी भी पैदा कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, थकान, भूलने की समस्या और मूड स्विंग जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

खून की कमी और एनीमिया

कीड़े शरीर में सूजन और इंफेक्शन पैदा करते हैं। इससे एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में खून की कमी और कमजोरी लगातार बनी रहती है।

पाचन संबंधी समस्याएं

पेट में कीड़े होने पर डायरिया, उल्टी, मतली और भूख न लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये लक्षण शरीर को और अधिक कमजोर बना सकते हैं।

जांच करवाना है जरूरी

अगर आपको पेट में कीड़ों के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो Stool Test या डॉक्टर की सलाह लेकर सही जांच जरूर करवाएं। जल्द इलाज से समस्या गंभीर नहीं होती।

खानपान में बदलाव करें

जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें। घर का ताजा, साफ और पौष्टिक खाना खाएं। अधपका मांस या गंदे फल-सब्जियों से कीड़े शरीर में जा सकते हैं।

जब शरीर में आयरन, विटामिन बी12 और जरूरी मिनरल्स की कमी होती है, तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे पेट में कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पोषण युक्त आहार और स्वच्छता बहुत जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com