रोज अष्टांग योग को करने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
14 Jan 2025, 09:20 IST

अक्सर लोगों को फिट और हेल्दी रहने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है अष्टांग योग। इसे करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानें -

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

अष्टांग योग को रोज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और नसों को मजबूती देने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्ट्रेस कम करे

रोज अष्टांग योग को करने दिमाग को शांत करने, थकान, स्ट्रेस को दूर करने और नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

अष्टांग योग को करने से शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरीज को बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

अष्टांग योग को करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

रोज अष्टांग योग को करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर एनर्जेटिक रहता है।

एकाग्रता बढ़ाए

अष्टांग योग को करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे एकाग्रता को बढ़ाने और काम पर फोकस करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

अष्टांग योग को सुबह के समय करना चाहिए। ध्यान रहे अगर शाम के समय इसे करते हैं, तो इससे पहले 4-5 घंटे से कुछ न खाएं। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसे करें।

रोज अष्टांग योग करने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com