उत्थित पार्श्वकोणासन के अनोखे फायदे

By Shilpy Arya
09 Feb 2022, 11:25 IST

योग करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उत्थित पार्श्वकोणासन की। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।

उत्थित पार्श्वकोणासन को करने का तरीका - स्टेप - 1

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपना योग मैट बिछाएं और ताड़ासन की मुद्रा में आएं।

स्टेप - 2

गहरी व लंबी सांस लेते हुए पैरों को खोलें। बाएं पैर को अंदर की तरफ मोड़ने के बाद दाहिने पैर को बाहर की ओर मोड़ें।

स्टेप - 3

इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर कंधों के बराबर लाएं।

स्टेप - 4

दाहिनी हथेली को जमीन की तरफ लाएं। लंबी सांस लें। इसके साथ ही घुटनों को 90 डिग्री तक मोड़ें। सिर को जांघ तक लाएं।

स्टेप - 5

अब अपने दाहिने पैर के बगल में दाहिने हाथ को रखें। बाईं बांह को सिर के ऊपर लाएं। आपकी बाहें कानों को छूनी चाहिए। छाती सामने की ओर रखें।

स्टेप - 6

इस अवस्था में बाएं हाथ की उंगलियों को देखें। जब तक आपका बैलेंस बना रहे तब तक ऐसे ही रहें।

जांघें मजबूत बनाए

इस आसन का अभ्यास रोजाना करने से आपकी जांघों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसे करने छाती भी चौड़ी होती है।

कमर दर्द से राहत

कमर दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए उत्थित पार्श्वकोणासन का अभ्यास करें। इसे करने से कमर की चर्बी कम होती है।

स्टैमिना बढ़ाए

इसे करने से स्टैमिना बढ़ता है और कूल्हे, पिंडलियों, कंधों, छाती के साथ रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है। इससे पैर और घुटने मजबूत होते हैं।

उत्थित पार्श्वकोणासन को करने के कई फायदे हैं। इसे एक्सपर्ट की देखरेख में करें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com