स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। इस लेख में विस्तार से जानें रोज 10 मिनट त्रिकोणासन करने के फायदे-
बैलेंस ठीक करे
शरीर का संतुलन ठीक रखने के लिए आपको रोजाना त्रिकोणासन का अभ्यास 10 मिनट करना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को स्ट्रान्ग बनाने में भी मदद मिलती है।
कमर दर्द से आराम
अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना त्रिकोणासन करना चाहिए। इससे कमर पर स्ट्रेच आता है। जिससे दर्द से राहत मिलती है। यह रीढ़ को भी स्वस्थ रखता है।
पाचन ठीक करे
रोज सुबह सिर्फ 10 मिनट त्रिकोणासन करने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है। इससे कब्ज, अपच दूर होती है। साथ ही, पेट भी अच्छे से साफ होता है।
पॉश्चर सुधारे
जिन लोगों का बॉडी पॉश्चर बिगड़ा हुआ है या जो लोग घंटों चेयर पर बैठकर काम करते हैं, उन्हें त्रिकोणासन जरूर करना चाहिए। इससे पॉश्चर को सुधारने में मदद मिलेगी और रीढ़ भी सीधी होगी।
जोड़ो के दर्द से राहत
रोजाना कम से कम 10 मिनट त्रिकोणासन का अभ्यास करने से शरीर के ज्वॉइंट पेन को कम करने में मदद मिलती है।
सावधानी
इस योगासन को क्षमता से अधिक जोर लगाकर न करें। इससे बॉडी पेन हो सकता है। साथ ही, अगर आपको पहले से बॉडी पेन हो आप इसे तब भी न करें।
सेहतमंद रहने के लिए रोज सुबह 10 मिनट त्रिकोणासन करना फायदेमंद होता है। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com