सर्दियों में बंद नाक से राहत के लिए करें ये 3 प्राणायाम 

By Lakshita Negi
02 Dec 2024, 16:00 IST

क्या आपको भी साइनस या बंद नाक की परेशानी होती है? सर्दियों में अक्सर लोगों को जुकाम के कारण नाक बंद होने की दिक्कत होने लगती हैं। इसको आप बिना दवा खाए प्राणायाम की मदद से सही कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 3 प्राणायाम बताएंगे जिनकी मदद से आप बंद नाक से राहत पा सकते हैं।

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम करते समय तेज और गहरी सांस लेनी पड़ती हैं। इसे करने से नाक की ब्लॉकेज तुरंत खोलने में मदद मिलती है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है।

भस्त्रिका प्राणायाम करने का तरीका

दोनों पैरों को फोल्ड करके सुखासन में बैठें और तेज-तेज गहरी सांस ले और तेजी से ही सांस को छोड़े। इसमें इंहेल और एक्सएल दोनो ही तेजी से गहरी सांस लेते हुए करना हैं। इसे 20-30 बार करें।

अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम प्राणायाम नाक की ब्लॉकेज को दूर करने में मदद करता है। इसे करने से नाक साफ होती हैं और रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी स्ट्रांग करता है। इसे करने से शरीर में पॉजिटिविटी बढ़ती है और स्ट्रेस कम होता हैं।

अनुलोम विलोम करने का तरीका

इसे करने के लिए नाक की एक साइड को अंगूठे से बंद करें और दूसरी से गहरी सांस लें। एसा एक-एक करके दोनों तरफ से रिपीट करें। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे 5-10 मिनट तक करें। इसे करना हमारे नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छा होता हैं।

कपालभाति

कपालभाति प्राणायाम बंद नाक और साइनस की प्रॉब्लम को सही करने के लिए एक अद्भुत प्राणायाम है। इसे करने से नाक में जमा बलगम और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं।

कपालभाति करने का तरीका

इसे करने के लिए सुखासन में दोनों पैरों को फोल्ड करके बैठें फिर पेट से जोर लगाकर सांस छोड़ें और इसे बार-बार दौहराएं। इसको शुरुआत में 1 से 2 मिनट के लिए करें और धीरे-धीरे करने का टाइम बढ़ाएं।

प्राणायाम करने की टिप्स

प्राणायाम करते वक्त रिलैक्स पोजीशन में बैठें। इनको सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इनको करते वक्त अगर दिक्कत हो तो किसी डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।

प्राणायाम के फायदा

इन प्राणायाम को रोजाना करने से न सिर्फ बंद नाक खुलेगी, बल्कि आपका रेस्पिरेट्री सिस्टम भी स्ट्रांग होगा। इनके रोजाना अभ्यास से आप हमेशा हेल्दी और अच्छा महसूस करेंगे।

इन प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें और बंद नाक से छुटकारा पाएं।  स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com