गर्दन दर्द को अलविदा कहें, जानें 5 बेहतरीन एक्सरसाइज

By Aditya Bharat
26 Jan 2025, 18:00 IST

कई लोग कंधे और गर्दन में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, जो रात को सोने में भी दिक्कत डालता है। यह दर्द आमतौर पर ज्यादा काम करने से बढ़ जाता है, जैसे भारी चीजें उठाना या लैपटॉप पर ज्यादा समय तक काम करना। ऐसे में आइए ओर्थपेडीक डॉक्टर रिया मुखर्जी से जानते इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में।

क्या है सर्वाइकल स्पोंडिलोटिक रेडिकुलोपैथी?

सर्वाइकल स्पोंडिलोटिक रेडिकुलोपैथी (सीएसआर) एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जो गर्दन के नर्व रूट्स पर असर डालती है। इससे कंधे, पीठ और कभी-कभी हाथों में कमजोरी महसूस होती है। यह समस्या इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण भी हो सकती है।

कंधे के दर्द को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग

कंधे के दर्द को कम करने के लिए कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद ली जा सकती है। इनसे मसल्स को आराम मिलता है और दर्द में राहत मिलती है।

अप्पर ट्रेपेजियस स्ट्रेच

स्ट्रेचिंग के लिए सीधे खड़े हो जाएं। एक हाथ को पीठ पर रखें और दूसरे हाथ से सिर को नीचे की ओर झुकाएं। कुछ सेकंड तक इस पोजीशन में रहें और फिर दूसरी ओर भी यह स्ट्रेच करें।

लेवेटर स्कैपुला स्ट्रेच

सीधे खड़े होकर एक हाथ से सिर को थोड़ा टेढ़ा करके नीचे की ओर दबाएं। इसे 3-4 बार दोहराएं। फिर दूसरी ओर भी यही प्रक्रिया करें। यह कंधे और गर्दन के दर्द को कम करने में मदद करता है।

शोल्डर श्रग्स एक्सरसाइज

सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर नीचे लाएं। इसे धीरे-धीरे करें और हर बार 4-5 सेकेंड के लिए कंधों को ऊपर रखें। यह एक्सरसाइज कंधों को मजबूत करने में मदद करती है।

चिन टक्स एक्सरसाइज

पीठ के बल लेटकर अपनी ठुड्डी को गले की ओर धीरे-धीरे खींचें। इसे 4-5 सेकेंड तक बनाए रखें। इस एक्सरसाइज से गर्दन के मसल्स को आराम मिलता है।

चिन टक्स के साथ हेड लिफ्ट

चिन टक्स एक्सरसाइज के दौरान सिर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। इससे गर्दन में हल्का खींचाव महसूस होगा, जो दर्द को कम करने में मदद करेगा।

अगर यह एक्सरसाइज पहली बार कर रहे हैं, तो एक एक्सपर्ट से मदद लें। अगर आपके गर्दन का दर्द ज्यादा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com