क्या music के साथ meditation करना अच्छा है?

By Harsha Singh
03 May 2024, 06:00 IST

कई लोग म्यूजिक सुनते हुए मेडिटेट करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूजिक सुनते हुए ध्यान करने से आपकी बॉडी को कई फायदे हो सकते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं-

म्यूजिक सुनना है जरूरी

इंसान को हेल्दी और खुश जिंदगी जीने के लिए म्यूजिक का सहारा लेना चाहिए। म्यूजिक को कई लोग थेरेपी भी मानते हैं। उनके अच्छे मूड से लेकर स्ट्रेस रिलीव तक, हर समस्या का हल म्यूजिक होता है।

स्ट्रेस में आएगी कमी

मेडिटेशन करने से इंसान का स्ट्रेस कम होता है। हालांकि, म्यूजिक सुनते हुए मेडिटेट करने से इंसान का फोकस बेहतर होता है। इससे स्ट्रेस और चिंता दोनों से छुटकारा पाया जा सकता है।  

फोकस बढ़ाने में मिलेगी मदद

जैसा कि हमने आपको बताया कि म्यूजिक सुनते हुए मेडिटेट करने से आपका फोकस बढ़ता है। अगर आप ध्यान में गहराई से जाना चाहते हैं, तो आपको ध्‍यान करते समय कुछ सॉफ्ट या हल्‍के म्‍युजिक को सुनना चाहिए।  

खाने पर रहेगा कंट्रोल

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन म्‍युजिक सुनते समय मेडिटेट करने से  आपके खाने की आदतों को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका वजन जल्दी बढ़ता है, तो आपको म्यूजिक सुनते हुए मेडिटेट करना चाहिए।

इमोशनल बैलेंस बनता है

म्यूजिक सुनते हुए मेडिटेट करने से इमोशनल बैलेंस भी बना रहता है। इससे आपको अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

हीलिंग में मिलेगी मदद

अगर आप मेडिटेट करते हुए सॉफ्ट या हल्का म्‍यूजिक सुनते हैं, तो आपका शरीर बहुत जल्दी हील हो सकता है। इससे आपको दर्द का एहसास भी कम होता है।

गाने सुनते हुए ध्यान करना अच्छा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com