रोजाना 15 मिनट डांस वर्कआउट करने से मिलेंगे ढेरों फायदे

By Harsha Singh
26 Mar 2024, 10:00 IST

कई लोगों के लिए डांस रिलैक्स करने का बहुत अच्छा तरीका होता है। इससे उनका मन शांत हो जाता है और स्ट्रेस से बचने का भी मौका मिलता है। हालांकि, अगर हम आपको कहें कि डांस करना सेहत के लिए भी अच्छा है?

डांस होता है फायदेमंद

जी हां, डांस करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। डांस को सबसे बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज के रूप में देखा जाता है। अगर आप रोजाना जिम नहीं जा पाते हैं, तो 15 मिनट का डांस वर्कआउट कर सकते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

जर्नल Plos One में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना डांस करने से बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी मास, कमर की चर्बी को तेजी से कम किया जा सकता है। डांस से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को भी फायदा हो सकता है।

वेट लॉस

डांस की मदद से शरीर में जमा एक्स्ट्रा कैलोरी को कम किया जा सकता है। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए फ्रीस्टाइल डांस ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।

बॉडी फ्लैक्सिबल

कई लोगों को नस चढ़ने की समस्या होती है। इससे बचाव के लिए भी आप डांस कर सकते हैं। इससे बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।

डिप्रेशन में कमी

डांस करने से डिप्रेशन को कम किया जा सकता है। स्टडी की माने, तो जो लोग एक्साइटमेंट के साथ डांस करते हैं, उनमें डिप्रेशन से जुड़े लक्षण कम हो जाते हैं।

ब्रेन हेल्थ

स्टडी की मानें, तो डांस करने से आपकी याददाश्त तेज हो सकती है। साथ ही, डिमेंशिया की शुरुआत को भी रोका जा सकता है।

डांस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com