Yoga Day: इस एक योगासन से शरीर को मिलेंगे कई फायदे

By Vikas Rana
20 Jun 2024, 18:30 IST

रोज ससंगासन का अभ्यास करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ससंगासन रीढ़ की हड्डी और पेट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। लेख में जानिए ससंगासन से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में -

बालों के लिए फायदेमंद

ससंगासन का अभ्यास बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

ससंगासन करना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित अभ्यास करने से दिमाग शांत रहता है। साथ ही, यह एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है।

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाएं

ससंगासन करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। साथ ही, यह पीठ दर्द और कमर दर्द जैसी परेशानियों को ठीक करता है। 

पेट के लिए फायदेमंद

ससंगासन पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

ससंगासन हार्ट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करता है। इसे करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हार्ट के मरीज इसका अभ्यास जरूर करे।

ससंगासन करने की विधि

इस योगासन को करने के लिए बाल मुद्रा में बैठ जाएं। अब हाथों से एड़ियों को पकड़ते हुए नीचे की तरफ झुक जाएं। इसके बाद सिर को घुटनों के पास ले जाते हुए जमीन पर रखते हुए एड़ियों को पकड़ लें। अब हिप्स को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें।

ससंगासन करने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com