पृथ्वी मुद्रा से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

By Deepak Kumar
07 Jun 2025, 17:00 IST

पृथ्वी मुद्रा एक आसान योगिक हस्त मुद्रा है, जिसे करने से शरीर में पृथ्वी तत्व बढ़ता है। इससे शरीर को मजबूती, ऊर्जा और संतुलन मिलता है। आइए योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं पृथ्वी मुद्रा करने के तरीके और इससे होने वाले फायदे के बारे में।

क्या है पृथ्वी मुद्रा?

पृथ्वी मुद्रा एक योगिक हस्त मुद्रा है, जो शरीर में पृथ्वी तत्व को संतुलित करती है। इसे अग्नि शामक मुद्रा भी कहते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।

कैसे करें यह मुद्रा?

सुखासन में बैठकर, अनामिका उंगली को अंगूठे से मिलाएं और बाकी उंगलियां सीधी रखें। आंखें बंद करें और 5-10 मिनट तक लंबी-गहरी सांसें लें। ध्यान सांसों पर रखें।

अभ्यास का सही समय

सुबह 4 से 6 बजे के बीच इसका अभ्यास करना सबसे लाभकारी होता है। शांत और स्वच्छ वातावरण में जमीन पर बैठकर यह मुद्रा करें, बिस्तर या कुर्सी से बचें।

पृथ्वी मुद्रा के फायदे

यह मुद्रा मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। स्कैल्प को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलने लगते हैं, जिससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।

नए बाल उगाने में मदद

पृथ्वी मुद्रा के नियमित अभ्यास से केवल झड़ते बालों को रोका ही नहीं जा सकता, बल्कि नए बाल उगने की प्रक्रिया को भी सक्रिय किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक उपाय है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

पृथ्वी मुद्रा न सिर्फ बालों के लिए, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने, शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने और थकावट कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। यह सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।

रोजाना पृथ्वी मुद्रा का अभ्यास करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com