रोज सिर्फ 15 मिनट करें डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, होंगे जबरदस्त फायदे

By Shilpy Arya
06 Dec 2024, 19:30 IST

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है। आप अपने बिजी टाइम से 15 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें।

इस स्टोरी में विस्तार से जानें रोज सिर्फ 15 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के क्या लाभ होते हैं-

गुस्सा कंट्रोल करे

जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है, वे लोग 15 मिनट रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका मन और दिमाग शांत होता है।

याददाश्त बढ़ाए

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मेमोरी पॉवर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इससे आपकी याद रखने की क्षमता बढ़ती है।

बेहतर नींद

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपकी नींद में सुधार आता है। इससे आपका मन शांत होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

फेफड़ों के लिए

रोज डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपको फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह आपके फेफड़ों के काम करने की क्षमता बढ़ाता है।

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कब करें?

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का समय सबसे बेहतरीन होता है। लेकिन, आप इसे रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं।

रोजाना सिर्फ 15 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके आप ये सभी लाभ उठा सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com