सनातन धर्म में किसी भी मंत्र का जाप करने से पहले ॐ का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, रोजाना ॐ का उच्चारण करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा
ॐ का उच्चारण करने मात्र से ही इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से शांत हो जाता है। वह अपने सभी नकारात्मक विचारों को पीछे छोड़कर सकारात्मक चीजों में ध्यान लगाने लगता है।
इम्युनिटी बेहतर
हर रोज नियम से ॐ का उच्चारण करने से इंसान की इम्युनिटी, इच्छाशक्ति और शांति तीनों ही चीजें बढ़ती हैं। इस जाप में बेहतरीन हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है।
नींद
रोजाना ॐ का उच्चारण करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो ओम मंत्र का जाप शुरू करें।
स्ट्रेस में कमी
ॐ शब्द का उच्चारण करने से अल्फा तरंगे उत्पन्न होती है, जो दिमाग को शांत करके स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
चक्र होते हैं सक्रिय
ॐ शब्द का उच्चारण करने से शरीर के सभी चक्र सक्रिय हो जाते हैं। बता दें कि चक्रों में रुकावट शारीरिक या मानसिक बीमारी के कारण हो सकती है।
हार्ट हेल्थ
ॐ शब्द का उच्चारण करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, इसके साथ ही यह दिल की धड़कनों को भी कंट्रोल करता है।
ॐ मंत्र का उच्चारण करने से शरीर को बहुत फायदा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com