लिवर के लिए सबसे अच्छे योगासन कौन-से हैं?

By Harsha Singh
30 Oct 2024, 15:30 IST

बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण लिवर पर बुरा असर होता है। अगर आप लिवर की समस्या से बचना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं।

योग करने से शरीर को होता है फायदा

योग करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे लिवर के साथ सेहत को भी फायदा होता है। आइए जानते हैं कि आप किन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं-

भुजंगासन का अभ्यास करें

भुजंगासन करने से लिवर एक्टिव रहता है। इस आसन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। साथ ही, रोजाना 5 मिनट इस आसन को करने से सिरोसिस और फैटी लिवर का खतरा कम हो सकता है।  

मंडूकासन का अभ्यास करें

मंडूकासन करते समय इंसान मेंढक की तरह बैठकर योग करता है। इस आसन को वेट लॉस के साथ लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। आप इस योगासन को रोजाना कर सकते हैं।

बालासन का अभ्यास करें

बालासन करने से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है। इससे जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। इस आसन से आप मेंटल स्ट्रेस और बॉडी पेन से छुटकारा पा सकते हैं।

नौकासन का अभ्यास करें

नौकासन का अभ्यास करने से लिवर को फायदा होता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है, पेट की मसल्स में खिंचाव आता है, रीढ़ की हड्डी का दर्द ठीक होता है।

अधोमुख श्वानासन का अभ्यास करें

अधोमुख श्वानासन लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इससे तनाव कम होता है, साथ ही आप हल्का और रिलैक्स महसूस कर सकते हैं।

ये लिवर के लिए सबसे अच्छे योगासन हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com