पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

By Himadri Singh Hada
07 Mar 2025, 19:00 IST

पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीना फायदेमंद होता है। नींबू मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और पाचन क्षमता को बेहतर बनाता है।

एक्सपर्ट की राय

आइए Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इनके बारे में।

ग्रीन-टी

ग्रीन-टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन होते हैं, जो शरीर में फैट बर्न करने में मदद करते हैं। अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो इसे अपनी सुबह की आदत बना सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है। यह ब्लड शुगर को बैलेंस करता है और फैट को कम करने में मदद करता है।

प्रोटीन शेक

प्रोटीन शेक पीने से मसल्स को रिकवर करने में मदद मिलती है और पेट की चर्बी भी कम होती है। यह शरीर को एनर्जेटिक रखने के साथ वेट लॉस में भी मददगार होता है।

अदरक या डंडेलियन की हर्बल चाय

अदरक या डंडेलियन की हर्बल चाय पीने से पेट की चर्बी घटती है और पाचन भी दुरुस्त होता है। यह चाय न सिर्फ पेट को साफ करती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करती है।

फिजिकल एक्टिविटी

पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ ड्रिंक्स ही नहीं, बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। डाइट और एक्सरसाइज दोनों का सही कॉम्बिनेशन ही वजन कम करने में मदद करता है।

नींबू पानी

नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट की चर्बी जल्दी कम होती है। यह एक सस्ता और प्राकृतिक तरीका है चर्बी घटाने का।

पेट की चर्बी होगी कम

ग्रीन-टी में पाए जाने वाले कैटेचिन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

सुबह का समय शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छा होता है। हर्बल चाय पीने से शरीर के भीतर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com