पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

By Himadri Singh Hada
14 Mar 2025, 15:00 IST

नौकासन एक प्रभावी योगासन है, जिसका नियमित अभ्यास करने से पेट और साइड की चर्बी कम होती है और शरीर को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

योगासन

यह योगासन शरीर को लचीला बनाता है। खासतौर पर रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ-साथ कमर और गर्दन के दर्द को भी कम करता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना

नौकासन करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

यह योगासन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने से ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है।

मांसपेशियां होंगी मजबूत

इस आसन का अभ्यास करने से हैमस्ट्रिंग और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिससे पैरों में लचीलापन आता है।

नौकासन

नौकासन करने से मानसिक तनाव कम होता है। यह शरीर और मस्तिष्क को संतुलित करने में मददगार होता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

पोश्चर में सुधार

जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए नौकासन बहुत लाभकारी है। यह खराब पोश्चर सुधारने में मदद करता है।

योगासन के फायदे

गर्भवती महिलाओं, गंभीर सिरदर्द, माइग्रेन, अस्थमा या हड्डियों की समस्या से ग्रसित लोगों को इस योगासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए।

ध्यान दें

इस योगासन का अभ्यास करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सही तकनीक अपनाने से ही इसका पूरा लाभ मिलता है और किसी भी चोट से बचा जा सकता है।

यह योगासन एब्स बनाने के लिए भी कारगर साबित होता है। इससे पेट की मांसपेशियों पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com