झूला झूलना क्यों है फायदेमंद? जानें 9 बड़े कारण

By Aditya Bharat
13 Jul 2025, 13:00 IST

झूला झूलना बचपन की यादों से जुड़ा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है? चलिए NIH की स्टडी से जानते हैं कैसे?

मानसिक तनाव होता है कम

झूले की हल्की-हल्की गति दिमाग को शांत करती है। इससे चिंता, तनाव और घबराहट कम होती है। कई शोध बताते हैं कि यह एक तरह का नेचुरल थेरेपी हो सकता है।

नींद बेहतर आती है

जो लोग रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते, उनके लिए झूला झूलना बहुत मददगार है। इससे दिमाग को आराम मिलता है और नींद गहरी आती है।

बैलेंस और फोकस में सुधार

झूला झूलने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है। यह दिमाग और शरीर के बीच तालमेल को मजबूत करता है। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत लाभदायक है।

मांसपेशियों की एक्सरसाइज

जब हम झूला झूलते हैं तो शरीर के कई हिस्से जैसे पैर, पेट और पीठ की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। यह एक हल्की लेकिन असरदार एक्सरसाइज है।

बच्चों में सोचने की शक्ति बढ़ती है

शोध बताते हैं कि झूला झूलने से छोटे बच्चों में सोचने और समझने की क्षमता बढ़ सकती है। यह उनके ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करता है।

मूड अच्छा करता है

झूला झूलते समय शरीर में 'फील-गुड' हार्मोन निकलते हैं। इससे मूड बेहतर होता है और हम पॉजिटिव महसूस करते हैं।

बाहर समय बिताने की आदत

आजकल लोग स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं। झूला झूलना एक बहाना बन सकता है बाहर जाने और ताजी हवा लेने का, जो शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है।

झूला झूलना केवल बच्चों का खेल नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए एक आसान और मजेदार हेल्थ टिप है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप भी इसका फायदा ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com