10 मिनट हनुमान दंड करने से दूर होंगे ये 5 रोग

By Vikas Rana
07 Sep 2024, 17:00 IST

रोजाना 10 मिनट हनुमान दंड का अभ्यास करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हनुमान दंड करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट भोली परिहार के अनुसार, ‘हनुमान दंड आसन करने से पहले शरीर को वार्मअप करना काफी जरूरी होता है। साथ ही, इसका अभ्यास मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।’

शरीर का लचीलापन बढ़ाएं

हनुमान दंड का अभ्यास करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। साथ ही, हनुमान दंड करने से शरीर की मांसपेशियां भी खुलती हैं। 

पैरों की ताकत बढ़ाएं

हनुमान दंड पैरों की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, इसे करने से हिप जॉइंट, जांघ और घुटने को मजबूती मिलती है।

कमर को मजबूत बनाएं

हनुमान दंड करने से कम को मजबूती मिलती है। साथ ही, यह कमर की अकड़न और दर्द को ठीक करने में भी मदद करता है।

नितंबों को मजबूत करें

ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण नितंबों में दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में नितंबों को मजबूत बनाने के लिए हनुमान दंड का अभ्यास कर सकते हैं।

मांसपेशियों का तनाव दूर करें

हनुमान दंड मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, इसे करने से यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

हनुमान दंड करने की विधि

हनुमान दंड करने के लिए जमीन में मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हाथों को कंधों के नीचे रखें और पैरों को सीधा रखते हुए एड़ियों के पास ले आएं। अब नॉर्मल पुश अप की पोजीशन में आते हुए। छाती को ऊपर-नीचे करें।

हनुमान दंड करने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com