पांच दिनों तक चलने वाली दिवाली के आसपास लगभग हर साल प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसा पटाखों और पराली जलाने के कारण होता है। इस साल भी हालत कुछ अलग नहीं है। इस समय भी हवा सांस लेने योग्य नहीं बची है।
सांस से जुड़ी समस्याएं
बढ़ते प्रदूषण के कारण इंसान को सांस से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में योग का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद होता है। आप प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। आइए इस आसन से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
किस समय करना चाहिए प्राणायाम?
ध्यान रखें कि प्राणायाम कई तरह के होते हैं। इसमें भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और कपालभाति आदि शामिल हैं। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट इन प्राणायामों का अभ्यास कर सकते हैं।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद है
प्राणायाम का रोजाना अभ्यास करने से सांस की समस्या से बचा जा सकता है। यह आसन फेफड़ों को मजबूती देता है और उनकी कार्यक्षमता में सुधार करता है। आपको इस आसन को रोजाना करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
ब्लड प्रेशर हाई होने पर भी प्राणायाम फायदेमंद होता है। दरअसल, इस स्थिति में हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा दबाव लगाना पड़ता है। ऐसे में प्राणायाम फायदेमंद हो सकता है। इससे हार्ट की समस्याओं का खतरा कम होता है।
मेंटल हेल्थ को होगा फायदा
अगर आप रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करेंगे, तो मेंटल हेल्थ को फायदा होगा। इस आसन से शरीर और मन, दोनों को आराम मिलता है। रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करने से माइग्रेन, अल्सर और सोरायसिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
स्ट्रेस कम होता है
प्राणायाम करने से ध्यान लगाने में मदद मिलती है। अगर आप किस भी तरह के स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं, तो प्राणायाम फायदेमंद हो सकता है। रोजाना प्राणायाम करने से ब्रेन और नर्वस को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इससे स्ट्रेस कम होता है।
रोजाना प्राणायाम करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com