योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप योग करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले आपको कुृछ आसान से योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। ऐसे में आप कपालभाति कर सकते हैं-
कैसे करें कपालभाति?
कपालभाती का अभ्यास करने के लिए आपको सबसे पहले वज्रासन में बैठना है। इसके बाद सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें। ध्यान रखें कि सांसों को बाहर छोड़ने की प्रक्रिया करते समय आपको पेट को अंदर की तरफ धक्का देना है।
किस समय करें कपालभाति?
अगर आप कपालभाति करने के लिए सही समय के बारे में जानना चाहते हैं, तो सुबह के समय इस आसन को करें। दरअसल, जब व्यक्ति सोकर उठता है, तो शरीर में थकान नहीं होती और आपको फ्रेश महसूस हो सकता है। आइए इससे शरीर को होने वाले फायदे जानते हैं-
ब्लड सर्कुलेशन
अगर आप रोजाना कपालभाति प्रणायाम का अभ्यास करते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होती है और मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा होता है।
पाचन तंत्र
कपालभाति करने से आप पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। इस आसन को करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। कपालभाति करने से शरीर में कुछ एंजाइम का प्रोडक्शन बढ़ता है और पाचन तंत्र में सुधार होता है।
हेयर केयर
कपालभाति सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाती है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
किडनी
अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना कपालभाति का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको किडनी की पथरी में फायदा मिल सकता है।
बॉडी डिटॉक्स
कपालभाती शरीर से विषाक्त पदार्थों और अन्य चीजों को निकालने में मदद करता है। इससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है और खून भी साफ होता है।
कपालभाति का अभ्यास करने से शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com