बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण शरीर से जुड़ी कई समस्याएं का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में, किसी भी समस्या से राहत पाने के लिए योगासन फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट की राय
आइए हेल्थ और योग एक्सपर्ट मयूर कार्तिक से जानते हैं कि कौवा मुद्रा करने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे करना चाहिए?
कब्ज से राहत
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए कौवा मुद्रा एक प्रभावी योगासन माना जाता है, जो आंतों की गतिशीलता को सुधारकर मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है।
पाचन एंजाइम होंगे एक्टिव
यह योगासन पेट के पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है और पाचन तंत्र के अंगों पर हल्का दबाव डालकर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
मांसपेशियां होंगी मजबूत
कौवा मुद्रा करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
इस मुद्रा को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे पाचन अंगों को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है और गट हेल्थ बेहतर होती है।
सुबह खाली पेट करें कौवा मुद्रा
कब्ज की समस्या से बचने के लिए कौवा मुद्रा को सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है, जिससे इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
कैसे करें कौवा मुद्रा?
इस योगासन का अभ्यास करने से पहले पैरों को हिप्स की चौड़ाई के बराबर फैलाएं और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर बैठने की मुद्रा में आएं।
कौवा मुद्रा करने का तरीका
अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें, उंगलियों को फैलाएं और शरीर का संतुलन अपने पैरों की एड़ियों पर बनाने की कोशिश करें।
ध्यान रखें
इस दौरान पेट की मांसपेशियों को एक्टिव रखें, नाभि को अंदर खींचें और 5-10 गहरी सांसों तक इस मुद्रा में बने रहें।
कौवा मुद्रा के साथ-साथ हेल्दी डाइट अपनाने से कब्ज की समस्या में और ज्यादा सुधार हो सकता है, जिससे पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com