कई बीमारियों को दूर करती है यह 1 मुद्रा, जानें करने का तरीका

By Himadri Singh Hada
29 Dec 2024, 19:05 IST

आज की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी और मानसिक तनाव ने कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दिया है।

हाथ की मुद्राएं

योग एक सरल और प्रभावी उपाय है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। इसमें कई हस्त मुद्राएं (हाथ की मुद्राएं) शामिल हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

आदि मुद्रा

आदि मुद्रा एक प्रभावी योग मुद्रा है, जो श्वसन तंत्र या सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसे नियमित रूप से करने से कई फायदे होते हैं।

आदि मुद्रा के फायदे

यह मुद्रा फेफड़ों की सूजन और इन्फेक्शन को कम करने में मदद करती है। इससे श्वसन तंत्र मजबूत बनता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। इसे रोजाना करने से सांस से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

गले में इंफेक्शन से राहत

अगर जुकाम या गले में इंफेक्शन हो, तो आदि मुद्रा का अभ्यास फायदेमंद होता है। यह मुद्रा गले की समस्या और जुकाम को कम करने में मदद करती है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

यह मुद्रा मानसिक शांति प्रदान करती है, जिससे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इससे श्वसन तंत्र को बेहतर बनाकर मानसिक तनाव भी कम किया जा सकता है।

ऑक्सीजन के लिए जरूरी

आदि मुद्रा से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, जिससे कोशिकाओं को रिपेयर होने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

कैसे करें?

इस मुद्रा को करने के लिए शांत अवस्था में बैठकर हाथों को मिलाकर अंगूठे को अंदर रखें और गहरी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इसका अभ्यास 15 से 20 मिनट तक किया जा सकता है।

योग गुरू से मार्गदर्शन

इस मुद्रा को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ध्यान से करना चाहिए। अगर आप इसे ठीक से करना चाहते हैं, तो योग गुरू से मार्गदर्शन लेना जरूरी है।

अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com