रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसके फायदों के बारे में जानना जरूरी है।
पाचन में सुधार
रोज सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और आंतों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
शरीर को करता है डिटॉक्स
गहरी सांस लेने से खून में ऑक्सीजन बढ़ती है और विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।
चेहरे पर निखार
सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा पर चमक आती है। यह झुर्रियां कम करता है और त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है।
पेट की चर्बी होती है कम
इस योग से पेट के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे बैली फैट कम होता है। पेट की मांसपेशियां मजबूत और टोन होती हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को को बेहतर बनाता है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
यह हार्मोन्स को संतुलित करता है, जिससे पीरियड्स की अनियमितता व दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
मानसिक शांति
सूर्य नमस्कार से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है, जिससे आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करते हैं।
वेट लॉस के लिए फायदेमंद
यह योग कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। नियमित सूर्य नमस्कार से वजन घटाने और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
फ्लेक्सिबल बॉडी
सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है, जिससे शरीर ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है।
अगर आप पहली बार सूर्य नमस्कार कर रहे हैं, तो इसे किसी योग एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करना बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com