एक्सरसाईज करने के लिए जरूरी नहीं है की आपको हमेशा बाहर जाना पड़े। आप घर पर अपने बेड पर लेटकर भी आसानी से एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपना वेट कम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ एक एक्सरसाइज को करके आप खुद को फिट रख सकते हैं।
लेग्स अप द वॉल पोज के फायदे
लेग्स अप द वॉस एक बहुत आसान और असरदार योगासन है, इसे रोजाना सिर्फ 5 मिनट के लिए करने से शरीर और दिमान को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस योगासन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
पैरों की सूजन और दर्द के लिए योग
पैरों में दर्द या सूजन की दिक्कत रहती है या बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं, तो आपके लिए लेग अप द वॉल पोज बहुत फायदेमंद हो सकती है। इससे बल्ड सर्कुल्शन बढ़ेगा और पैरों में दर्द और भारीपन कम होगा।
रीढ़ और पीठ के दर्द के लिए योगासन
लेग अप द वॉल पोज को करने से पीठ का दर्द भी कम होता है। इससे रीढ़ की हड्डी रिलैक्स होती है और लोअर बॉडी में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। यह पोज लंबे टाइम तक बैठ कर काम करने वाले लोगों को रोज करनी चाहिए।
स्ट्रेस और चिंता कम करने के लिए योग
लेग्स अप द वॉल पोज करने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और मेंटल स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। इस पोज को करने से मेडिटेशन की जरूरत नहीं पड़ती यह दिमाग को शांत और रिलैक्स करता है।
हेल्दी डाइजेशन के लिए योग
जिन लोगों को कब्ज, एसिजिटी या अपच की दिक्कत रहती है उनके लिए लेग्स अप द वॉल पोज करना बहुत फायदेमदं होता है। इससे पाचन सुधरता है और खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है।
अच्छी नींद के लिए योग
रोज रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले इसे योगासन को करने से माइंड रिलैक्स होता है, जिससे नींद जल्दी आती है और स्लीप क्वालिटी अच्छी होती है।
हार्मोन बैलेंस के लिए योग
लेग्स अप द वॉल पोज महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद योग होता है। इसे रोजाना करने से शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, जिससे पीरियड्स से होने वाली प्रॉब्लम्स कम होती है।
लेग्स अप द वॉल पोज करने से शरीर को कई फायदे होता है। इस लेख में दी गई जानकारी हमें योग विशेषज्ञ, डॉ. सुनील शर्मा जी से प्राप्त हुई। इस योग को आप आसानी से लेटकर कभी भी कर सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.