लगातार मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने से आंखें थक सकती है। इससे सिर में दर्द और अन्य दिक्कत भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ योगा ऐसे हैं जिनसे आंखों को आराम और फ्रेशनेस मिलती है। आइए जानें आंखों को आराम देने के लिए योग।
पामिंग तकनीक
हथेलियों को आपस में रगड़ कर गर्म करें और आंखों पर धीरे से रखें। इससे आंखों को गर्माहट मिलती है और मसल्स में हुई थकान दूर होती है।
ब्लिंकिंग एक्सरसाइज
तेजी से पलकों को झपकाना एक आसान योग अभ्यास है। यह आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राईनेस व जलन को कम करता है।
त्राटक क्रिया
किसी एक स्थिर वस्तु या दीपक की लौ को बिना पलक झपकाएं कुछ मिनट तक देखें। इससे आंखों की एकाग्रता बढ़ती है और थकान कम होती है।
आंखों की गोल घुमाव एक्सरसाइज
आंखों को गोल-गोल घुमाने से उनकी मसल्स को एक्सरसाइज मिलती है। इस प्रेक्टिस को दिन में दो बार करने से आंखें ज्यादा फ्रेश महसूस करती हैं।
ऊपर-नीचे देखें
आंखों को धीरे-धीरे ऊपर और नीचे घुमाना दृष्टि सही करने का एक अच्छा तरीका है। इस एक्सरसाइज से आंखों को बिजी रखने के बाद रिलैक्स फील होता है।
ब्रीदिंग के साथ करें योग
इन योगाभ्यास को करते टाइम गहरी और कंट्रोल सांस लेने से आंखों के साथ दिमाग को भी आराम मिलता है, इससे मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है।
हर दिन योग करें
इन योग अभ्यासों को रोजाना कुछ मिनट करने से असर दिखेगा। धीरे-धीरे आंखों की थकान कम होगी और देखने की क्षमता अच्छी होगी।
इन 5 योग को करके आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com