आजकल ज्यादातर लोग शरीर के कई हिस्सों में दर्द, जैसे- जोड़ों, घुटनों, पैरों, हाथों, कमर और पीठ के दर्द से परेशान रहते हैं। यह समस्या उम्र के साथ बढ़ने लगती है।
पेनकिलर के नुकसान
कई बार कम उम्र में भी लोग इस समस्या से जूझते हैं। ऐसे में, लोग अक्सर दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं, जो कई समस्याएं बढ़ा सकती हैं।
प्राकृतिक तरीका
दर्द निवारक दवाइयों का लंबे समय तक सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए, प्राकृतिक तरीके से दर्द कम करने की कोशिश करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है।
योगासन
योगासनों का नियमित अभ्यास शरीर के दर्द को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। यह न केवल दर्द से राहत दिलाता है, बल्कि शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
योग के फायदे
रोजाना योग करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, जो सेहत को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। अगर आपको शरीर में दर्द हो रहा है, तो रोजाना योग करना फायदेमंद हो सकता है।
बालासन
रोजाना सुबह के समय बालासन करने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है, जिससे पूरे शरीर में आराम महसूस होता है। इससे दर्द से भी राहत मिलती है।
अधोमुख श्वानासन
अगर आप हाथों, पैरों या कमर के दर्द से परेशान हैं, तो अधोमुख श्वानासन करने से दर्द से राहत मिल सकती है। यह आसन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
उष्ट्रासन
शरीर के फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पेट के अंगों की मसाज होती है। यह शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स करता है, जिससे दर्द कम हो जाता है।
तनाव से राहत
इन आसनों को रोजाना करने से शरीर को दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। यह तनाव को दूर करने में भी मदद करता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
योगासनों के अभ्यास से शरीर का पोश्चर सुधारता है, जिससे शरीर में संतुलन बना रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com