क्या आप भी अपने हाथों की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं? अगर आप अपने हाथों को टोन करना चाहते हैं, तो योग एक बहुत अच्छा ऑप्शन होगा। यहां हम आपको योगा इंस्ट्रक्टर ऋपसी अरोड़ा के बताए तीन असरदार योगासनों के बारे में बताएंगे, जो हाथों को टोन करने में आपकी मदद करेंगे।
भुजंगासन से हाथों की चर्बी कम करें
भुजंगासन एक ऐसा आसन है, जो आपकी हाथों और कंधों को स्ट्रांग करता है। इसे करने से बाजू की चर्बी कम होती है और कंधों का शेप भी अच्छा होता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को स्ट्रांग बनाता है और पूरे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।
भुजंगासन का तरीका
इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं अब हाथों को कंधे के नीचे रखें और धीरे-धीरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इस पोजीशन को होल्ड करें और फिर नीचे हो जाएं।
उष्ट्रासन के फायदे
उष्ट्रासन से बाजू, कंधे और पीठ पर खिंचाव होता है। इसे करने से सिर्फ आर्म ही नहीं, बल्कि बॉडी के दूसरे हिस्सों में भी बर्न होता है। इस आसन को करने से बॉडी वेट कम करने में भी मदद मिलती है।
उष्ट्रासन का तरीका
उष्ट्रासन करने के लिए घुटनों पर खड़े हो जाएं, फिर हल्के-हल्के अपनी पीठ को पीछे की ओर झुकाएं और पैरों की एड़ियों को पकडें। इस पोजीशन को कुछ सेकंड के लिए करें और फिर नॉर्मल स्थिति में आ जाएं।
प्लैंक पोज
प्लैंक पोज करने से कंधों और हाथों की मसल्स स्ट्रांग होती है। इससे ने केवल हाथ, बल्कि बॉडी और कोर की मसल्स भी स्ट्रांग होती हैं। शुरू में इसे करना मुश्किल होता है, लेकिन धीरे-धीरे करने से आदत हो जाएगी।
प्लैंक पोज करने का तरीका
इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, इसके बाद कोहनी और पंजों पर अपनी बॉडी को लिफ्ट करके होल्ड करें। इस पोजीशन को शुरू में कुछ ही सेकंड्स के लिए होल्ड करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।
योगासनों के फायदे
इन तीन योगासनों से बाजू का फैट कम करने के साथ-साथ आपकी बॉडी भी टोन होगी। यह जिद्दी फैट को कम करने में भी मदद करता है और बॉडी को स्ट्रांग बनाता है।
इन आसनों को नियमित रूप से करने से आपके हाथ टोन होंगे और साथ ही बॉडी भी फिट बनेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.