रात में ब्रा पहनकर क्यों नहीं सोना चाहिए?

By Priyanka Sharma
01 Nov 2024, 18:45 IST

ब्रेस्ट और बॉडी की शेप सही बनाए रखने के लिए महिलाएं ब्रा पहनती हैं, लेकिन आइए एक्सपर्ट से जानें रात को ब्रा पहनकर सोने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

फ्लोरेस हॉस्पिटल, गाजियाबाद के एमडी डॉक्टर एम.के. सिंह के अनुसार, 'जो महिलाएं रात को ब्रा पहनकर सोती हैं, उनको कई समस्याओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में रात को ब्रा पहनकर सोने से बचें, अगर ब्रा पहनना चाहती हैं, तो ढीली और हल्की ब्रा पहनें।'

खुजली की समस्या

रात को टाइट ब्रा पहनकर सोने से महिलाओं को सिस्ट और त्वचा पर खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसा लंबे समय तक रात को ब्रा पहनने के कारण हो सकता है। ऐसे में रात को ब्रा पहनने से बचें।

नर्वस सिस्टम पर पड़ता है असर

टाइट ब्रा पहनकर सोने से महिलाओं को नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नर्वस सिस्टम को बेहतर करने के लिए रात को टाइट ब्रा पहनने की आदत छोड़ें।

फंगल इंफेक्शन की समस्या

रात को टाइट ब्रा पहनकर सोने और अधिक पसीना आने से महिलाओं को बैक्टीरिया पनपने और फंगल इंफेक्शन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर की समस्या

रात को टाइट ब्रा पहन कर सोने से मांसपेशियों और नसों को नुकसान होता है, साथ ही इससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा होता है।

स्किन प्रॉब्लम

टाइट ब्रा पहनकर सोने से महिलाओं को खुजली, डिस्कलरेशन और पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस आदत को छोड़ें।

ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या

टाइट ब्रा पहनकर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होती है। इससे महिलाओं को असहज महसूस होना और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

रात को ब्रा पहनकर सोने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com