पीरियड के दौरान बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है?

By Aditya Bharat
26 May 2025, 07:00 IST

पीरियड्स के दौरान पेट या कमर के साथ बच्चेदानी में दर्द होना कई महिलाओं के लिए सामान्य है, लेकिन इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा मिश्रासे जानें इसका कारण।

सामान्य ऐंठन

पीरियड्स के समय गर्भाशय परत को बाहर निकालने के लिए सिकुड़ता है। यही संकुचन दर्द और ऐंठन का मुख्य कारण होता है।

प्रोस्टाग्लैंडिंस हार्मोन

प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक हार्मोन मांसपेशियों के संकुचन और सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं। इनका स्तर बढ़ने पर दर्द तेज हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस

जब गर्भाशय की परत बाहर की जगहों पर उग जाती है, तो यह गंभीर दर्द का कारण बन सकती है। इसे एंडोमेट्रियोसिस कहते हैं।

एडिनोमायोसिस

इस स्थिति में गर्भाशय की परत मांसपेशियों के भीतर बढ़ जाती है, जिससे तेज दर्द और भारी ब्लीडिंग हो सकती है।

फाइब्रॉएड

गर्भाशय में बनी गैर-कैंसर वाली गांठें, जिन्हें फाइब्रॉएड कहते हैं, पीरियड्स के दौरान बच्चेदानी में दर्द का कारण बन सकती हैं।

बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण

प्रजनन अंगों में इंफेक्शन भी गर्भाशय में सूजन और दर्द को जन्म दे सकता है। इसमें बुखार और डिस्चार्ज जैसे लक्षण हो सकते हैं।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर बार-बार बच्चेदानी में तेज दर्द या असामान्य ब्लीडिंग हो, तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।

पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर बच्चेदानी में लगातार या असहनीय दर्द हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com