कई बार पीरियड्स में सिर्फ लाल खून नहीं बल्कि ब्राउन रंग का डिस्चार्ज भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से जानतें हैं इस सवाल का जवाब।
ब्राउन ब्लड आना सामान्य है?
पीरियड्स में ब्राउन ब्लड दिखना कई महिलाओं के लिए सामान्य होता है। लेकिन कभी-कभी ये किसी हेल्थ इश्यू का संकेत भी हो सकता है।
शुरुआत और अंत में ब्राउन ब्लड
शुरुआत या अंत में खून शरीर में कुछ समय तक रुक जाता है। तब इसका रंग बदलकर ब्राउन हो जाता है। क्या आप जानते हैं ये क्यों होता है?
हल्की ब्लीडिंग और खून का रंग
जब ब्लीडिंग हल्की हो, तो खून बाहर निकलने में ज्यादा समय लगता है। इस वजह से खून ऑक्सीजन से संपर्क कर ब्राउन हो जाता है।
कब चिंता करें?
अगर ब्राउन ब्लड के साथ ज्यादा दर्द, असामान्य ब्लीडिंग, या दुर्गंध हो तो इसे नजरअंदाज न करें। ये किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
पीसीओएस और ब्राउन ब्लड
पीरियड्स के बीच में ब्राउन डिस्चार्ज पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से भी हो सकता है। इसे समझना जरूरी है।
मेनोपॉज के दौरान ब्राउन ब्लड
मेनोपॉज या प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में भी ब्राउन ब्लड निकल सकता है। ये कब सामान्य होता है और कब नहीं, डॉक्टर जानना जरूरी है।
अन्य कारण और सावधानियां
ब्राउन ब्लड बैक्टीरियल इंफेक्शन, बर्थ कंट्रोल पिल, या यूट्रीन फाइब्रोइड की वजह से भी हो सकता है। साफ-सफाई और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
जब खून बाहर निकलने में समय लेता है, तो ऑक्सीजन के संपर्क में आकर उसका रंग ब्राउन या काला हो जाता है। ये नॉर्मल हो सकता है, पर जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com