पीरियड्स में बिल्कुल न करें ये काम, होगा नुकसान

By Priyanka Sharma
26 Jan 2025, 11:00 IST

कई महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसा पीरियड्स के दौरान होने वाली कुछ गलतियों के कारण हो सकता है। ऐसे में इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -

ब्रेड न खाएं

नाश्ते में ब्रेड खाने से बचें। इसके बजाय प्रोटीन से भरपूर बेसन का चीला खाएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, समोसा, नमकीन और तला-भुना खाने से बचें। इसके बजाय चना चाट खाएं। इससे क्रेविंग को कम करने में मदद मिलती है।

अधिक कैफीन के सेवन से बचें

कैफीन के अधिक सेवन से बचें। इसके बजाय चेस्टबेरी टी का सेवन करें। इससे शरीर में प्रोजेस्टेरोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

खाने के बाद अधिक मीठा न खाएं

खाने के बाद अधिक मीठे से युक्त बेकरी युक्त चीजों को खाने से बचें। इसके बजाय थोड़ा का गुड़ खा सकते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इससे पीरियड क्रैंप को कम करने में मदद मिलती है।

पेन किलर न लें

अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक दर्द होने की समस्या होती है और इससे राहत के लिए कई बार महिलाएं पेन किलर लेती हैं। इनके बजाय मीड मिल में 1 छोटी चम्मच कद्दू के बीज खाएं। इनमें मैग्नीशियम के गुण पाए जाते हैं। जिससे पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

चॉकलेट न खाएं

पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने के बजाय 1 कप केसर की चाय पिएं। इससे शरीर में प्रोजेस्टेरोन और इंसुलिन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

जंक फूड खाने से बचें

पीरियड्स के दौरान बर्गर और पिज्जा जैसे फूड्स को खाने से बचें। इसके बजाय घर का बना पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। इससे ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सोडा युक्त ड्रिंक न लें

पीरियड्स के दौरान कोक और सोडा युक्त ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इसके बजाए आंवला और चुकंदर के जूस को मिड मिल में पिएं। इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।

फ्रोजन सब्जियों को खाने से बचें

फ्रोजन सब्जियों को खाने से बचें, इसके बजाय ताजा हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इनमें मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, खाने के बाद सोने के बजाय नियमित रूप से 10-15 मिनट की वॉक करें।

पीरियड्स में लेख में बताए गए कामों को करने से बचें। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com