टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के लिए मुख्य हार्मोन है, लेकिन कुछ मात्रा में यह महिलाओं के अंदर भी पाया जाता है। इसके असंतुलित होने पर महिलाओं को परेशानी हो सकती है। आइए लेख में जानें -
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनको नजरअंदाज न करें।'
बाल झड़ने की समस्या
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर महिलाओं को बालों के झड़ने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए अलसी के बीज का पानी पिएं, इससे बालों की जड़ों को पोषण देने और बालों के झड़ने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
अनियमित पीरियड्स
महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बढ़ने पर अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। इससे राहत के लिए चेस्टबेरी टी पिएं, इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
पिंपल्स की समस्या
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बढ़ने पर महिलाओं को एक्ने और पिंपल की समस्या होती है। इससे राहत के लिए नेटल टी पिएं। इससे एंड्रोजन हार्मोन के स्तर को भी कम करने और पिंपल्स से राहत देने में मदद मिलती है।
मूड स्विंग्स होना
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर हाई होने पर महिलाओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। इससे राहत के लिए कद्दू के बीज खाएं, इससे एंग्जायटी को कम करने में भी मदद मिलती है।
फेशियल हेयर होना
महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर फेशियल हेयर की समस्या होती है। इससे राहत और एंड्रोजन हार्मोन के स्तर को कम करने के लिए दिन में 2 कप स्पियरमिंट टी पिएं।
पेट की चर्बी बढ़ना
महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर पेट की चर्बी बढ़ने और गर्दन काली होने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें और मेथी का पानी पिएं।
महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com